कोलेस्ट्रॉल कैसे पता चलता है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 16:28

हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण | High cholesterol Symptoms

शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल होने के कई कारण हो सकते हैं. इसका एक कारण जेनेटिक्स या आनुवांशिकता है. अगर आपके परिवार में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या रही है तो आपको भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की संभावना हो सकती है.

सीने में दर्द

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण सीने में दर्द (Chest Pain) उठने की दिक्कत हो सकती है. हर कुछ दिन के अंतराल पर यदि आपको छाती के पास दर्द उठने लगे तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल का लक्षण हो सकता है.

मोटापा

शरीर के जरूरत से ज्यादा वजन बढ़ने पर कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा भी सिर पर मंडराता रहता है. अगर आपका वजन अचानक से बढ़ने लगा है तो आपको हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए ब्लड टेस्ट (Blood Test) करा लेना चाहिए.

पैरों में दर्द

कई बार पैरों में दर्द भी हाई कोलेस्ट्रॉल का एक लक्षण हो सकता है. इसके साथ ही किसी काम को करते ही तुरंत थक जाना, मितली महसूस होना और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द होना भी हाई कोलेस्ट्रॉल के चलते हो सकता है.

पीले चक्कते

त्वचा की ऊपरी परत पर पीले चकतते नजर आना भी हाई कोलेस्ट्रॉल का लक्षण हो सकता है. इस तरह के निशान दिखने पर सतर्क हो जाएं.


पसीना आना

आमतौर पर सभी कों पसीना आता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा पसीना आना हाई कोलेस्ट्रॉल का कारण हो सकता है. आपको ब्लड टेस्ट कराकर एक बार कोलेस्ट्रॉल की पहचान करा लेनी चाहिए.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info